Raigarh: जमीनी बंटवारे में कर दी ग्रामीण की हत्या, पुलिस ने एक महिला समेत चार को दबोचा
धरमजयगढ़/रायगढ़.
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रैरूमा चौकी क्षेत्र के ग्राम राजकोट में शनिवार की शाम चार लोगों ने मिलकर जमीन बंटवारे को लेकर एक अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में रविवार को एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रैरूमा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजकोट में शनिवार की शाम को सालिकराम राठिया (45) की उसके रिश्तेदारों द्वारा जमीन विवाद पर मारपीट कर हत्या की सूचना चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन को मिली
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ पहुंचे मौके पर पहुंचे। ग्राम राजकोट के नत्थूलाल राठिया ने बताया कि मृतक सालिकराम राठिया के ससुर महेंद्र राम राठिया की गांव में 24 एकड़ जमीन है। महेंद्र राम की मौत 20 पहले ही हो चुकी है । महेंद्र राठिया की 24 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर उनकी दो बेटी मालती राठिया और गुलापी बाई के बीच विवाद है। मालती का पति सालिक राम और गुलापी बाई का पति रामलाल आए दिन जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा होते रहते हैं। इनका कहना है कि रामलाल अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रखा है और सालिकराम लगभग 7 एकड़ जमीन में खेती कर रहा है। 24 फरवरी के शाम बाजार चौक के पास रामलाल राठिया अपने पडोसी नंद किशोर राठिया खड़े हुए थे । उसी समय सालिकराम आकर रामलाल को बराबर बटवारा चाहिये कह कर कहने लगा। दोनों के बीच झगड़ा विवाद होता देख रामलाल की पत्नी गुलापी बाई और उसका लड़का डबलूधर घर से टांगिया, डंडा लेकर आ गये जिसके बाद चारों हाथ घुसे, टांगिया और एक बड़ा पत्थर से सालिकराम को मारपीट कर पत्थर से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
#Police caught four people#including woman#killed villager in land division

पाठको की राय