Monday, October 19th, 2026

प्रयागराज-हडपसर के बीच 21 अक्टूबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बीना-रानी कमलापति और इटारसी में होगा ठहराव

भोपाल
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का लाभ बीना, रानी कमलापति और इटारसी के यात्रियों को भी मिलेगा।

ये गाड़ियां चलेंगी
- गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से रात 10:20 बजे रवाना होगी।

यह बीना रात 11:35 बजे, रानी कमलापति अगले दिन रात 2 बजे और इटारसी सुबह 3:35 बजे पहुंचेगी। हडपसर में शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी शेड्यूल
- वापसी में गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज स्पेशल 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 10:40 बजे चलेगी।

यह इटारसी दोपहर 12:20, रानी कमलापति 2:15 और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 21 कोच होंगे, जिनमें 12 स्लीपर, छह सामान्य, एक थर्ड एसी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

 

 

#train

Source : Agency

आपकी राय

14 + 11 =

पाठको की राय