Wednesday, October 21st, 2026

आर. अश्विन ने की शाहीन शाह अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी

कानपुर

2021 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को पहली सफलता आर. अश्विन (R. Ashwin) ने दिलाई। अश्विन ने विल यंग को आउट किया। इसके साथ ही यह भारतीय गेंदबाज साल 2021 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट (most test wickets in 2021) लेने वाला गेंदबाज बन गया है। इस मामले में R. Ashwin ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की बराबरी कर ली। दोनों ही गेंदबाजों ने इस साल टेस्ट में अब तक 39 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और विकेट लेते ही अश्विन लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे।


शाहीन शाह अफरीदी ने जहां 8 टेस्ट खेले हैं, वहीं अश्विन ने 7 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। अश्विन ने तीन बार पांच विकेट लिए हैं जबकि अफरीदी ने ऐसा 3 बार किया है। हालांकि अफरीदी एक टेस्ट में 10 विकेट भी ले चुके हैं। साल 2021 में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में भारत के अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं। अक्षर पटेल ने 4 टेस्ट में 30 विकेट लिए हैं, जसप्रित बुमराह ने 8 मैचों में 25 विकेट हैं जबकि मोहम्मद सिराज के नाम 8 टेस्ट मैचों में 25 विकेट हैं।

 

#आर. अश्विन

Source : Agency

पाठको की राय