Monday, October 26th, 2026

हर घर तिरंगा के लिए पंचायतों को मिलेगी जिम्मेदारी, अभियान शुरू होने के पूर्व होंगे सम्मिलन

भोपाल
पंचायतों में जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सरपंच उपसरपंच के निर्वाचन के बाद अब विधिवत ग्राम विकास के काम शुरू होंगे। इसको लेकर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त के पहले सभी पंचायतों के सम्मिलन की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही नई पंचायतों द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी भी राज्य शासन ने की है। इसके लिए भी जल्द ही अलग से निर्देश जारी किए जाने वाले हैं। इसीलिए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायत की प्रथम सम्मिलन की तिथियां तय कर दी हैं।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसको लेकर जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में तीन अलग-अलग चरणों में उपसरपंच के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी के आधार पर 2 अगस्त, 3 अगस्त और 4 अगस्त को ग्राम पंचायतों के प्रथम सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अपनाई गई दो चरण की चुनाव प्रक्रिया के बाद अब जनपद पंचायत के सम्मेलन 5 और 6 अगस्त को अलग-अलग चरण में हुए चुनाव के आधार पर आयोजित होंगे जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव 29 जुलाई को होने के आधार पर सभी जिला पंचायत का पहला सम्मेलन 8 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय