Monday, October 26th, 2026

31 तक जमा होंगे भोज विवि के असाईमेंट

भोपाल
भोज मुक्त विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। त्रिस्तरीय चुनाव के चलते विद्यार्थी परीक्षाओं के पहले अपने असाईमेंट जमा नहीं कर पाए हैं। इसलिये सत्रीय कार्य व असाईनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे कि परीक्षार्थियों को सैद्धांतिक परीक्षा में उपस्थित होने पर असाईनमेंट जमा करना भी संभव हो सके। असाईनमेंट का मूल्यांकन अध्ययन केंद्रों पर किया जाएगा। समय रहते हुये विद्यार्थियों को 13 क्षेत्रीय केंद्रों में जमा करना है। परीक्षा केंद्र पभारी मुख्य परीक्षाआें की उत्तर पुस्तिकाओं को विषयवार, कक्षावार, रोलनम्बर अनुसार सुरक्षित बंडल में सुविधानुसार एक सप्ताह में क्षेत्रीय केंद्रों में जमा करेंगे।

 

#Bhoj University

Source : Agency

पाठको की राय