Thursday, October 22nd, 2026

शराबबंदी: मान नही रहे हैं माफिया, पटना के होटल में चल रही थी शराब पार्टी, मालिक समेत 13 गिरफ्तार

पटना
शराबबंदी को लेकर पटना पुलिस सख्त हो गई है। लेकिन शराब माफिया मानने को तैयार नही हैं। इसे देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सभी थानेदार भी शामिल थे।

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थानी गली के होटल अमन में सचिवालय एएसपी के नेतृत्व छापेमारी की गयी, जिसमें मालिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर रूम नंबर 306 व 308 में छापेमारी की गयी थी। 306 से पांच लोग रणविजय भागलपुर, श्वेतांक सौरभ भागलपुर, मोहित आनंद औरंगाबाद, शुभम भागलपुर, अंकित गुड्डेवाला भागलपुर, वहीं 308 से अमन भागलपुर, शिवम भागलपुर, कुमार रक्षित झारखंड, अभिषेक आनंद भागलपुर, विनित प्रशांत पटना को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा होटल मालिक दीपक कुमार, स्टाफ गोविंद व सौरभ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मौके से एक स्कूटी, तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब की खाली बोतल भी मिली है।

 

#शराबबंदी

Source : Agency

पाठको की राय