युवाओं के कौशल विकास में पिछली सरकार को छोड़ा पीछे, करीब 9 लाख युवाओं को दी ट्रेनिंग
लखनऊ
कोरोना काल में भी युवाओं को रोजगार दिलाने की मुहिम यूपी सरकार ने जारी रखी। व्याकवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से कोरोना काल में ऑफलाइन रोजगार मेले भले ही आयोजित नहीं हो पाए, लेकिन विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ऑनलाइन रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। बता दें, विभाग ने 44 ऑनलाइन रोजगार मेलों के जरिए 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाकर रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश सरकार ने पिछली सरकारों से डेढ़ गुना से अधिक युवाओं का कौशल विकास मिशन के जरिए स्किल डेवलपमेंट करने का काम किया गया है, ताकि उनको रोजगार हासिल करने में सहूलियत हो।
प्रदेश सरकार ने चार सालों में चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दिया। जबकि युवाओं को स्वेरोजगार से जोड़ कर उनको आत्मइनिर्भर बनाने का काम किया है। इसमें व्याावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने पिछले चार सालों में 26 बड़े रोजगार मेलों के जरिए 26604 युवाओं को रोजगार उपलब्धस कराया है। इसमें कोरोना काल के दौरान जब ऑफलाइन रोजगार मेलों को स्थमगित किया गया। उस दौरान कौशल विकास विभाग ने कंपनियों से टाइअप कर ऑनलाइन रोजगार मेले आयोजित किए। इसमें बड़ी संख्याो में युवाओं को रोजगार मिल सका।
विभाग के मुताबिक, 2017-21 के बीच 26 बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। इसमें फरवरी 2020 में गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में सीएम योगी आदित्यीनाथ ने भी शिरकत की थी। इसमें 5117 युवाओं को ऑफर लेटर मिलें जबकि वाराणसी में आयोजित रोजगार मेले में 5577 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। 2018-19 में राष्ट्रेपति की उपस्थित में एक हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। वहीं, 2020-21 में महोबा व मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले में 1500 व 3300 युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया गया।
युवाओं के स्किल डेवलपमेंट में सरकार ने बनाया रिकार्ड
पिछली सरकारें युवाओं को रोजगार दिलाने और उनका स्किल डेवलपमेंट करने में फिसडडी साबित हुई है। इसकी गवाही कौशल विकास विभाग के आंकड़े बयान करते हैं। पिछली सरकार में 2013 से 17 के बीच 3,71,380 युवाओं को ही प्रशिक्षित करने का काम किया गया। वहीं, योगी सरकार में 2017 से 2021 के बीच साढ़े चार सालों में 8,92,334 युवाओं की स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार दिलाने का काम किया गया है।

पाठको की राय