Wednesday, October 21st, 2026

मेरठ हेरिटेज दर्शन बस में अफसरों के साथ रवाना हुए कमिश्नर

मेरठ।  

मेरठ शहर और जिले के ऐतिहासिक पौराणिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए रविवार को मेरठ हेरिटेज दर्शन बस का प्रथम ट्रायल शुरू हुआ। मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने इस सेवा का रविवार को उद्घाटन किया। बस में खुद कमिश्नर और अन्य अधिकारी शहर के गणमान्य लोगों के साथ सवार हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सेवा का शहर के लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले लोग भी आनंद उठाएंगे।

हेरिटेज बस सेवा का उद्घाटन कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही मिशिका सोसाइटी के अध्यक्ष अमित नागर, विभा नगर, ठाकुर प्रीतिश सिंह, इतिहासकार डॉ अमित पाठक, मनीष शारदा ,अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।

 

#मेरठ हेरिटेज दर्शन बस

Source : Agency

पाठको की राय