Zte axon 40 pro हुआ लांच जाने फीचर और प्राइस
ZTE Axon 40 Pro स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, अहम खासियतों की बात करें तो इस लेटेस्ट फोन में कंपनी ने एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं जो कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 100 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप से पैक्ड है। हम आपको इस लेख में इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर खूबियों तक की विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
ZTE Axon 40 Pro specifications
डिस्प्ले: फोन में 6.67 इंच की फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
बैटरी: फोन में 5000 एमएएच की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है।
कैमरा: फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है तो वहीं रियर में 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है।
ZTE Axon 40 Pro Price
इस लेटेस्ट फोन की कीमत CNY 2998 (लगभग 35,500 रुपये) है और इस फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट में उतारा है, मैजिक नाइट ब्लैक, क्रिस्टल मिस्ट ब्लू और स्टार ऑरेंज।

पाठको की राय