Thursday, October 22nd, 2026

अमेठी में पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

अमेठी  
यूपी के अमेठी जिले में आपसी कलह के चलते पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार पति की तलाश शुरू की है।

कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर के इटरौर गांव निवासी फरियाद की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व शेरू का पुरवा शेखन गांव निवासी कमाल अहमद की पुत्री शकीना बनो 28 वर्ष से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में आए दिन विवाद के चलते पत्नी ज्यादा समय अपने मायके में रह रही थी। दो दिन पूर्व लोगो के समझाने बुझाने पर शकीना बानो अपने ससुराल आई थी। रविवार की रात सोते समय फरियाद ने शकीना का गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह पुत्र उमर उम्र ढाई वर्ष व अली पांच वर्ष ने मां को जगाने का प्रयास किया। लेकिन मां के न उठने पर रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो वहां का मंजर देख अचम्भित हो गए। फरियाद घर से गायब था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार पति की तलाश शुरू की है। इस सम्वन्ध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं  मिली है मिलने पर  आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

#गला रेतकर की हत्या

Source : Agency

पाठको की राय