Monday, October 19th, 2026

जिसे माना भाई उसी ने दोस्त के साथ मिलकर किया बलात्कार, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार 

ग्वालियर
यहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 17 साल की किशोरी ने जिसे अपना भाई माना, उसी ने अपने दोस्त की मदद से उसे बंधक बना कर बलात्कार किया। इतना ही नहीं, शोर मचाने या किसी को बताने पर आरोपित उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला ग्वालियर जिले के चार शहर का नाका का है। बता दें कि 17 साल की किशोरी 12वीं की छात्रा है अपने परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 21 मई की रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे पर पहुंचा और उसका मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया। 

आरोप है कि मकान मालिक के बेटे नीलू ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तभी मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। घर में जगार हो जाने पर किशोरी को धमकाकर दोनों आरोपित मौके से भाग गए। पीड़िता ने परिवार को आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मकान मालिक के बेटे नीलू को अपना भाई मानती थी।  

 

#rape

Source : Agency

पाठको की राय