Friday, October 23rd, 2026

जब गुजरात पुलिस ने छत्तीसगढ़ी भाषा में छत्तीसगढ़ पुलिस व छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी की तारीफ

दुर्ग

गुजरात पुलिस दुर्ग में 15 दिनों के लिए प्रशिक्षण के लिए यहां पहुंची हुई थी। शनिवार को आईयूसीएडब्ल्यू महिला थाना एवं रक्षा टीम से गुजरात पुलिस मिलने आए जिसमें एडिशनल एसपी श्रीमती मीता पवार ,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिल्पा साहू ,निरीक्षक सी तिर्की, उपनिरीक्षक शारदा बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम उपस्थित थे। गुजरात पुलिस को यहां के छत्तीसगढिया डिश ठेठरी, खुरमी के बारे में बताया गया जिसे खाकर वे उसकी तारीफ करने से चुके है।

एएसपी मीता पवार द्वारा गुजरात पुलिस को आयुषीएडब्ल्यू, कार्यशैली, महिला संबंधी अपराध, डायल 112, यहां की रक्षा टीम कैसे कार्य करती है की जानकारी दी गई। यहां की पुलिस ने गुजरात पुलिस से वहां के कार्यों के बारे में पूछा एवं महिलाओं के लिए वहां कैसी व्यवस्था है, कितने अपराध होते हैं  इन सब बातों की जानकारी ली।

डीएसपी शिल्पा साहू ने गुजराती भाषा में उनका स्वागत किया। डीएसपी ने बताया कि यहां की महिला पुलिस नक्सल क्षेत्रों में कैसे कार्य करती है, उसमें अभी कितने बदलाव हो रहा है इसकी जानकारी दी। गुजरात पुलिस को पीपीटी के माध्यम से यहां की कार्यशैली को समझाया गया एवं स्कूल कॉलेज में गली मोहल्लों में जागरूकता प्रोग्राम करने की जानकारी दी।  किया जाता है एवं उनको अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं यह सब बताया जाता है ताकि वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके यह सब बताया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय