Wednesday, October 21st, 2026

चहल फील्ड में ढीले दिखे, तो रोहित ने दिखाया अपना असली अवतार, गुस्से में कहा- चल उधर भाग, भाग क्यूं नहीं रहा ठीक से

 नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे मैच के दौरान स्टंप माइक पर भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान रोहित टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में भी स्टंप माइक से रिकॉर्ड रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत के साथ रिव्यू को लेकर हुई बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया था।


अहमदाबाद में दूसरे वनडे के दौरान स्टंप-माइक ने एक बार फिर खिलाड़ियों की बातचीत को पकड़ा है। विकेट के पीछ ऋषभ पंत हमेशा एक्टिव रहते हैं। वह गेंदबाजों से भी बात करते रहते हैं। वहीं रोहित शर्मा भी फील्डिंग सेट करने के दौरान कई मौके पर स्टंप के काफी नजदीक पहुंच गए, जिससे उनकी पूरी बातचीत स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई। दूसरे वनडे मैच में ऐसा ही एक मौका आया, जब रोहित शर्मा स्पिनर युजवेंद्र चहल पर चिल्लाते हुए नजर आए।
 

रोहित फील्ड सेट कर रहे थे और चहल जिस रफ्तार से दौड़ रहे थे वह उससे चिढ़ गए। स्टंप-माइक के पास आकर रोहित ने कहा, "क्या हुआ तेरे को? भाग क्यों नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग।'' रोहित के चहल पर गुस्सा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि चहल और रोहित के काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे का मजाक उड़ाते हुए देखा गया है।

 

#rohit

Source : Agency

पाठको की राय