Wednesday, October 21st, 2026

अब क्या कहने वाले हैं उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश से तल्खी के बीच बुलाई पीसी

  पटना 

जेडीयू में जारी घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कुशवाहा दोपहर में मीडिया से बातचीत करेंगे। बताया जा रहे है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य पार्टी नेताओं के बयान के बाद उपेंद्र कुशवाहा उनपर पलटवार कर सकते हैं। चर्चा ये भी है कि वे जेडीयू को छोड़ने का ऐलान भी कर सकते हैं। बता दें कि जेडीयू नेता अब कुशवाहा पर पार्टी छोड़ने का दबाव बनाने लगे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने पटना स्थित अपने आवास पर शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान वे उनको लेकर हो रही बयानबाजी पर अपने विचार रख सकते हैं। तीन दिन पहले भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद को नीतीश कुमार का वफादार बताया था, लेकिन जेडीयू नेताओं पर उन्हें साइडलाइन करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। इसके बाद जब सीएम नीतीश ने उन्हें पार्टी छोड़कर जाने की नसीहत दे दी तो कुशवाहा ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने जेडीयू में खुद की हिस्सेदारी लेने का दावा ठोक दिया।
 

इस मुद्दे पर बिहार की राजनीति गर्माई हुई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी कुशवाहा को सलाह दे चुके हैं कि उन्हें सार्वजनिक मंच के बजाय पार्टी में जाकर अपनी बात करनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा अब आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। पिछले हफ्ते उनकी दिल्ली एम्स में बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं से मुलाकात हुई थी। उनके बीजेपी में जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। 
 

 

#उपेंद्र कुशवाहा#नीतीश

Source : Agency

पाठको की राय