Saturday, October 31st, 2026

Free में देखें OTT ऐप्स का कंटेंट, ये प्लेटफॉर्म करेगा मदद

नई दिल्ली
Tips To Watch Netflix, Prime Free: मार्केट में जितने भी OTT प्लेटफॉर्म हैं उनके लिए हमें पैसे देने होते हैं। जैसे कि Netflix, Amazon Prime, Hotstar आदि का कंटेंट अगर हम देखना चाहते हैं तो हमें उसके पैसे देने होते हैं। अगर इनकी सब्सक्रिप्शन की बात की जाए तो सभी की कॉस्ट काफी ज्यादा हो जाती है। अगर आपने सभी का सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आपको हर महीने मोटी रकम इन्हीं के लिए निकालनी पड़ती है। लेकिन अगर आप चाहें और एक छोटा-सा तरीका अपनाएं तो आप इन सभी OTT ऐप्स की वेब सीरीज और मूवीज को फ्री में देख सकते हैं। जी हां, इनके लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

अगर आप Netflix, Amazon Prime, Hotstar की सीरीज और मूवी के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं तो आप Telegram का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बार में तो आप जानते ही होंगे। आपके पास शायद ये ऐप होगी भी। यहां पर आपको कई ग्रुप्स मिलेंगे। इन ग्रुप्स में आपको आपकी पसंदीदा सीरीज मिल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और फिर उसे बिना पैसे दिए फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि एक PLAYit नाम की ऐप है जिसके जरिए आप फ्री में कंटेंट का मजा ले पाएंगे। यहां पर आपको पाइरेटेड कंटेंट मिलता है। यहां से भी आप अपनी पसंदीदा मूवीज और वेब सीरीज को देख पाएंगे।

यूजर्स की जेब पर नहीं पड़ेगा असर: जैसा कि हमने आपको बताया Netflix, Amazon Prime, Hotstar के लिए आपको काफी पैसा देना होता है और कई लोग इन्हें अफोर्ड भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही यूजर्स के लिए ये प्लेटफॉर्म्स हैं जहां से वो फ्री कंटेंट का मजा ले सकते है। देखा जाए तो ये तरीके बुरे नहीं कहे जा सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय