विदिशा CM हेल्पलाइन की शिकायताें के निराकरण में प्रदेश में दूसरा स्थान पर
भोपाल
मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में आ रही शिकायतों का निराकरण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि सीएम हेल्पलाइन पर पहुंच रही शिकायतों का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाए। इसी बीच कटनी जिले में ग्रेडिंग सिस्टम में शीर्ष पर अपनी जगह कायम की है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से कटनी जिले ने प्रदेश भर के प्रथम एवं द्वितीय समूह में शामिल सभी 55 जिलों को पीछे छोड़ कर मंगलवार को राज्य शासन द्वारा जारी की गई ग्रेडिंग में ए ग्रेड के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।
प्रदेश में कटनी जिले ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जिला प्रथम समूह के 26 जिलों में 84.63 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर अग्रणी रहा वहीं द्वितीय समूह के 29 जिलों मे पांढुर्णा जिले ने 84.61 वेटेज स्कोर अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रकार दोनों समूहों में शामिल प्रदेश के सभी 55 जिलों में कटनी जिला प्रदेश भर मे ओवर ऑल अव्वल रहा।
कटनी जिला प्रदेश भर मे ओवर ऑल रहा अव्वल
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करनें के निर्देश दिए है। जिले में पिछले माह सितंबर में प्राप्त कुल 9 हजार 259 शिकायतों में से 84.63 वेटेज स्कोर के साथ जिले ने ए ग्रेड हासिल कर 52.39 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त महीने में राज्य शासन द्वारा जिलों की जारी रैंकिंग में कटनी जिले ने दूसरा स्थान और इसके पहले तृतीय स्थान हासिल किया था। जिले ने पिछले महीनों के अपने सभी प्रदर्शनों को बेहतर कर सितंबर माह में ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है। जिले की यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
कलेक्टर ने दी शाबाशी
इस उपलब्धि पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला प्रशासन के अमले को शाबाशी देते हुए भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का भी अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा लोगों की समस्याओं में उनकी मदद करने की कोशिश करनी चाहिए और उन्हें तुरंत बेहतर महसूस भी कराना चाहिए। जब हम समस्याओं को जल्दी और अच्छी तरह से सुलझाते हैं, तो आमजन का प्रशासन पर ज़्यादा भरोसा बढ़ेगा।
समय- सीमा बैठक में समीक्षा
कलेक्टर यादव ने बताया कि शिकायतों के निराकरण में आने वाली कठिनाई को दूर करने तथा समय-सीमा में समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन और ऑपरेटर को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। जिला अधिकारियों के साथ ही मैदानी अमला भी शिकायतकर्ताओं से बात करके उनकी मदद कर त्वरित निराकरण के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करते हैं। उचित मार्गदर्शन से शिकायत उच्च स्तर पर जाने के पूर्व ही प्रथम स्तर पर ही निराकरण कर लिया जाता है।
कलेक्टर यादव ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का केवल निराकरण ही नहीं करना है, बल्कि निराकरण संतुष्टिपूर्ण हो, इसका हमेशा प्रयास किया जाए। इसके लिए जरूरी है समस्या के निराकरण होने तक शिकायत करने वाले से सतत संपर्क एवं संवाद बनाए रखा जाए।
कलेक्टर करते हैं मॉनिटरिंग
कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गहन समीक्षा करते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय -सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा की जाती है। जिला स्तर पर समीक्षा के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाती है तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी इसकी नियमित समीक्षा कर समाधान के लिए कार्य करते हैं।
शिकायतकर्ता से संवाद
लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से हर शिकायत की निगरानी की जाती है।सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्रामीण अमले द्वारा शिकायतकर्ता से सतत संवाद कायम कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाता है। यदि शिकायतों और समस्याओं के निराकरण में कठिनाई आती है तो शिकायतकर्ता से उनके घर जाकर सम्पर्क किया जाता है और उन्हें उस शिकायत के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता है।
कलेक्टर के भगीरथ प्रयास
कलेक्टर यादव के द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के समय जिले की प्रथम समूह के 26 जिलों में तीसरा स्थान था। इसके बाद कलेक्टर द्वारा सतत समीक्षा की वजह से रैंकिंग में सुधार हुआ और जिले ने प्रथम समूह के जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन मंगलवार 22 अक्टूबर को जारी सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में कटनी जिले ने अब तक की सबसे ऊंची छलांग लगाकर प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित कर इतिहास रच दिया।
पुलिस, नगर निगम और जिला पंचायत नेे हासिल किया ए ग्रेड
कलेक्टर यादव के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के प्रथम समूह के जिलों में शामिल पुलिस विभाग को दूसरा स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने सितम्बर महीने में 650 शिकायतों में से 54.18 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण समाधान कर ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया। जबकि जिला पंचायत अपने समूह में 55.2 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में तथा नगर निगम द्वारा सातवे स्थान पर रहकर अक्टूबर माह में प्राप्त 776 शिकायतों का 55.13 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। कलेक्टर यादव ने इन सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगनशीलता की सराहना की है।

पाठको की राय