Thursday, October 22nd, 2026

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को खण्डवा के मांधाता और बड़वानी के राजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को खण्डवा एवं बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12ः50 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानससभा के पुनासा में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात सिंह दोपहर 2:20 बजे खरगौन लोकसभा के बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के ग्राम टिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय