Sunday, August 9th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने की सौजन्य भेंट

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  किंजारापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन सचिव  समीर कुमार सिन्हा, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मेम्बर प्लानिंग  अनिल गुप्ता एवं अपर मुख्य सचिव विमानन  संजय शुक्ल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री  नायडू के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री  नायडू को भोपाल ताल के निर्माण के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह तालाब प्राकृतिक चट्टानों को काटकर बनाया गया है। 

 

#Union Civil Aviation

Source : Agency

आपकी राय

9 + 9 =

पाठको की राय