छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नई दिल्ली
खोड़ा में सोमवार देर रात 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा छेड़छाड़ से परेशान थी। इसकी शिकायत शनिवार को उसने ने खोड़ा थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है की पुलिस की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। थाना प्रभारी योगेश मलिक का कहना है कि इस केस के सभी एंगल पर छानबीन की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खोड़ा थानाक्षेत्र निवासी 12वीं की छात्रा छेड़छाड़ की घटना को लेकर तनाव में थी। छात्रा और उनके पिता ने शनिवार को खोड़ा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले की शिकायत की थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस की ओर से एक्शन नहीं लिए जाने के कारण छात्रा ने सोमवार रात को साढ़े दस बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा।
ऐसी एक दूसरी वारदात इंदिरापुरम में भी हुई। इंदिरापुरम में सोमवार एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय घर पर अकेली थी। सूचना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। न्यायखंड सेक्टर तीन निवासी 19 वर्षीय युवती नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वह परिवार में माता पिता और भाई बहन के साथ रहती थी।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन किसी काम से बाहार गए हुए थे। दो बजे घर लौटने पर देखा तो उनके होश उड़ गए कि 19 वर्षीय बेटी ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडिर का कहना है प्रथम दृष्टिया में आत्महत्या की वजह प्रेस प्रसंग का कोई मामला लग रहा है। घटना में कोई लिखित सूचना नही दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पाठको की राय