Wednesday, October 21st, 2026

BJP से तृणमूल कांग्रेस बोली -  'भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ ना उतारो कोई कैंडिडेट'

कोलकाता
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले चुनाव हारने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि अपनी परंपरागत सीट से ममता बनर्जी एकतरफा चुनाव जीतने जा रही हैं। टीएमसी नेता मदन मित्रा ने रविवार को यह भी कहा कि बीजेपी को भवानीपुर में ममता के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारे नहीं तो पैसे बर्बाद होंगे। मदन मित्रा ने इस बात की पुष्टि की है कि ममता बनर्जी उम्मीद के मुताबिक, भवानीपुर से ही उपचुनाव लड़ेंगी। मित्रा ने कहा, ''भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारकर आप (बीजेपी) पैसे बर्बाद ना करो। यह चुनाव पूरी तरह एकतरफा है।'' शनिवार को ही चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि भवानीपुर में 30 सितंबर को उपचुनाव कराया जाएगा।

दांव पर ममता की कुर्सी
ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना आवश्यक है। नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से हार के बाद मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी यदि 5 नवंबर तक विधायक नहीं बनती हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद त्यागना होगा। ममता ने नंदीग्राम के चुनावी नतीजे को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन इस पर अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी।
 

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय