Monday, October 26th, 2026

जनजातीय युवाओं ने किया राजभवन का भ्रमण

भोपाल

संसदीय संकुल परियोजना के ग्रामीण जनजातीय तकनीकी प्रशिक्षण के समापन समारोह में भाग लेने आए जनजातीय युवाओं ने राजभवन का भ्रमण किया। उन्होंने राजभवन परिसर में स्थित सांदीपनि सभागार में नवनिर्मित कला वीथिका, हाईटेक सभाकक्ष, ई-लाइब्रेरी और गोष्ठी कक्षों का अवलोकन किया। प्रदर्शित कलाकृतियों और प्राचीन शिक्षा व्यवस्था से संबंधित चित्रों, प्रतीक और स्मृति-चिन्हों तथा लोक कलाकृतियों के संबंध में जानकारियाँ प्राप्त की। राजभवन की सत्कार अधिकारी श्रीमती शिल्पी दिवाकर द्वारा युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इन युवाओं में गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के अनूपपुर, झाबुआ, बैतूल, बड़वानी, खरगोन और धार जिले के जनजातीय युवा शामिल थे।

 

 

#जनजातीय युवाओं

Source : Agency

पाठको की राय