छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस जा टकराई ट्रैक्टर से; बाल-बाल बचे 29 यात्री
रायपुर.
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक बार फिर एक यात्री बस रफ्तार के साथ ही समय से पहले पहुंचने की होड़ में ट्रैक्टर से टकरा गई। बस सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। इस घटना में जहां ड्राइवर समेत तीन यात्रियों को चोट आई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए कांकेर के हॉस्पिटल में भेजा गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर दूसरे बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई है।
घटना की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात जगदलपुर से एक यात्री बस 29 सवारियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। रात करीब दो बजे के लगभग जैसे ही बस केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को बचाने के साथ ही ओवरटेक कर रही एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार तीन यात्रियों के अलावा बस के चालक को भी चोट आई, जिसे उपचार के लिए कांकेर के अस्पताल भिजवाया गया।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस की टीम भी देर रात मौके पर पहुंची। यात्रियों को निकालने में जुट गई। सभी सवारियों को सही सलामत बाहर निकालने के बाद उन्हें दूसरी बस की मदद से रायपुर भिजवाया गया। रात ज्यादा होने के कारण बस को नहीं निकाला गया। लेकिन शनिवार की सुबह से ही बस को निकालने में पुलिस टीम जुट गई थी।
#Speeding bus#collides with tractor; 29 passengers narrowly escaped#tragic accident in Chhattisgarh

पाठको की राय