Monday, October 19th, 2026

झारखंड के साहिबगंज में दर्दनाक हादसा, हाइवा ने टोटो को मारी टक्कर; तीन की गई जान

पतना (साहिबगंज)

 बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर रांगा थाना क्षेत्र के केशरो गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार हाइवा और टोटो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की पहचान मोगलपाड़ा निवासी साहिल शेख (18) और कयूम खान (24) तथा धरमपुर निवासी किशोर साह (28) के रूप में हुई। घायलों में मोगलपाड़ा निवासी सूरज खान (19) और अहिल खान (13) शामिल हैं। टोटो में सवार पांचों लोग रांगा साप्ताहिक हटिया से फल-सब्जी बेचकर बरहड़वा लौट रहे थे।

 

#Tragic accident

Source : Agency

आपकी राय

13 + 1 =

पाठको की राय