Saturday, October 24th, 2026

आज पटना के ये रोड रहेंगे बंद, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

पटना
बिहार की राजधानी पटना में स्वतंत्रता समारोह के मौके पर 15 अगस्त को गांधी मैदान की ओर जाने वाले रोड बंद रहेंगे। सुबह सात बजे से ही इन रास्तों को बंद कर दिया जाएगा, जो समारोह खत्म होने के बाद खुलेंगे। आम लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर मंजिल तक पहुंच सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। अगर आप पटना में रहते हैं, तो मंगलवार को घर से बाहर निकलने से पहले यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें।

ये हैं वैकल्पिक रास्ते-
● आम लोग अपनी गाड़ियों को फ्रेजर रोड से पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा से पूरब की ओर भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी फिर नाला रोड की ओर जा सकते हैं।
● भोल्टास मोड़ से उत्तर की और जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग, बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाइन चौराहे तक जा सकते हैं।
ये रास्ते रहेंगे बंद
● फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक का रास्ता बंद रहेगा
● न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी
● कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे
● जेपी गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक में वाहनों के आने पर रोक रहेगी
● एग्जीबिशन रोड से गांधी मैदान की ओर जाने पर रोक रहेगी
● आम गाड़ियों को फ्रेजर रोड से डाकबंगला चौक, जेपी गोलम्बर होते हुए गांधी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जायेगा

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ये रूट
पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो, डाकबंगला चौराहा से दाहिने, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्या फिर वहां से बायें एग्जीबिशन रोड तक ही आ सकते हैं। एग्जीबिशन रोड में बने कट से यू-टर्न लेकर ऑटो वापस भट्टाचार्या चौराहा, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन लौट जाएंगे।

मालवाहक वाहनों के लिए
1. चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के समीप व गोरिया टोली की ओर मालवाहक वाहन के आने-जाने पर रोक रहेगी
2. जीपीओ गोलंबर से मालवाहक वाहन बुद्ध मार्ग की ओर नहीं आएंगे
3. आर ब्लॉक से मालवाहक वाहनों के आयकर गोलंबर तक जाने पर रोक
4. नेहरू पथ स्थित डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहा तक किसी प्रकार के मालवाहक वाहनों को आने नहीं दिया जायेगा
5. पुलिस लाइन तिराहा से व्यवसायिक वाहन गांधी मैदान और बुद्ध मार्ग नहीं आ सकेंगे

यहां पार्किंग पर रहेगी रोक
देशरत्न मार्ग से डाकबंगला चौराहा तक व फेजर रोड से डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, गांधी मैदान चिल्ड्रेन पार्क और कारगिल चौक के रास्ते में सुबह के सात बजे से कार्यक्रम के खत्म होने तक वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी।

पटना सिटी की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए
पटना सिटी की ओर से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट होते हुए बारी पथ, खजांची रोड तक ही आ सकते हैं। फिर खजांची रोड से अशोक राजपथ में आकर वापस गायघाट की ओर ऑटो व ईरिक्शा जाएंगे।

इस रास्ते से जाएंगी सिटी बसें
एनआईटी से चलने वाली सिटी राइड बसें गांधी चौक, मछुआटोली, दरियापुर से नाला रोड, पीरमुहानी-सीडीए गोलंबर, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जाएंगी। इसी रास्ते से बसें वापस लौटेंगी।

 

 

#स्वतंत्रता समारोह

Source : Agency

पाठको की राय