Monday, October 19th, 2026

24 नवंबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- रोग व्याधि, दर्व, शराब किसी गलत काम में खर्चें होंगे, जिससे आपका मन खराब होगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- मन व्याकुल रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। समाचार के माध्यम से असमंजस वाले समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होंगी। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति उतार-चढ़ाव गुजरेगा। कोर्ट- कचहरी में हार का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार सही नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- मान- प्रतिष्ठा पर ऊंगली उठ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें। 

सिंह राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। बहुत बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से आप भी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम- संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु का दान करें। 

तुला राशि- शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु समन भी संभव है। दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार चलता रहेगा।  का आर्शीवाद बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। 

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। भावुक बने रहेंगे। मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक- ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी मध्यम रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। 

कुंभ राशि- गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी का निवेश अभी न करें। कुटुंब से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें। 

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय