Saturday, October 31st, 2026

Nike के ये नए जूते है फुल आटोमेटिक , अभी खरीदे

Nike ने हाल ही में नए जूते लॉन्च किए हैं। ये कंफर्टेबल होने के बाद फुल ऑटोमेटिक हैं जिन्हें आप सिर्फ एक App से कंट्रोल कर सकते हैं। इन जूतों कई प्रकार की खासियत हैं जो किसी नॉर्मल जूतों में आपको देखने को नहीं मिलती हैं। ऐसे जूतों की अभी तक सिर्फ कल्पना ही की जाती थी, लेकिन Nike ने ऐसे जूते लॉन्च कर दिए हैं जो किसी रॉबोट से कम नहीं हैं।

Nike ने Adapt BB नाम से एक जूते लॉन्च किए हैं। ये एक प्रकार के 'बास्केटबॉल' शू हैं। इसके फीते खुद ही टाइट या ढीले हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि अगर आप इन जूतों को अपने पैरों में डालते हैं तो ये पैर के हिसाब से खुद टाइट हो जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इसे बनाते हुए बास्केटबॉल प्लेयर्स का पूरा ध्यान रखा गया है। अगर आपके पैरों में खेलते समय सूजन आ जाती है तो ये जूते खुद ही इसे महसूस कर लेंगे।

Blood Pressure भी कर सकते हैं चेक-

ये जूते पहनने के बाद अगर आप ज्यादा चल लेते हैं और सूजन आ जाती है तो ये आपके शरीर के ब्लड प्रेशर के हिसाब से खुद एडजस्ट हो जाएंगे। यानी जब जरूरत होगी तो ये जूते खुद ही ढीले हो जाएंगे। इसका फायदा है कि आपको सारा दिन जूतों को टाइट या लूज नहीं करना होगा। सिर्फ App से ही आप इन जूतों को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हो। यानी जूतों को पूरी तरह पता होगा कि आप क्या चाहते हो।

Adapt BB ऐसे जूते हैं जिन्हें बनाते हुए कंपनी ने अन्य चीजों का भी पूरा ध्यान रखा है। Nike इससे पहले भी Nike+iPod और Nike+Training लॉन्च कर चुका है। इन जूतों को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब कंपनी को उम्मीद है लोग इसे भी खूब पसंद करेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं किया है। Nike के फैन्स इन जूतों का भारत में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय