प्रदेश में मार्च के अंत तक ज्यादा तपिश नहीं होगी
भोपाल
मध्यप्रदेश में एकबार फिर सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। तेज हवाओं की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ जगह हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एक नया सिस्टम बन रहा है। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं का असर बुधवार से देखने को मिलेगा। इससे जबलपुर, सागर और भोपाल से लगे इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। मार्च के अंत तक ज्यादा तपिश नहीं होगी।
मार्च के शुरुआती 10 दिन तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। अंत तक यह ज्यादा से ज्यादा 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में यह 25 डिग्री से कम ही रहेगा। इस कारण मार्च में ज्यादा तपिश नहीं होगी। ऐसा पाकिस्तान से आने वाली हवाओं की वजह से होगा। लगातार सिस्टम बनते रहेंगे। दो से तीन दिन के अंतराल में नया सिस्टम बनेगा। इससे तापमान ज्यादा ऊपर नहीं जा पाएगा। ऐसा नहीं है कि बिल्कुल भी गर्मी नहीं रहेगी, वो तो रहेगी लेकिन तापिश ज्यादा नहीं होगी।

पाठको की राय