भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,710 मामले आये , केसों में 3 फीसदी उछाल
नई दिल्ली
भारत में 3 फीसदी उछाल के साथ पिछले 24 घंटे में 2,710 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस अवधि में कोरोना वायरस (Corona Virus) से 14 लोगों की मौत हुई है. जिसके साथ ही देश में COVID-19 से मरने वालों का आंकड़ा 524,539 पहुंच गया है. जबकि अभी तक कुल 42,607,177 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 2,296 लोग कोरोना वायरस से सही हुए हैं. इस समय देश में एक्टिव केसों की संख्या 15,514 पहुंच गई है.
देश में रोजाना कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले फिर से 2500 से ऊपर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,710 नए मामले दर्ज किए गए. पिछले 3 दिनों से रोजाना 2 हजार से ज्यादा आ रहे नए मामलों से एक्टिव केस (Active Cases) की संख्या 15 हजार के आसपास बनी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से आज शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 15,814 हो गई है. कल गुरुवार को कोरोना के 2,628 नए मामले सामने आए थे.
पिछले 3 दिनों से कोरोना के रोजाना केस में लगातार वृद्धि होती जा रही है. 24 मई यानी मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 1,675 नए मामले सामने आए थे. जबकि 25 मई को रोजाना के केस में इजाफा हुआ और 449 नए मामलों की एंट्री के साथ एक दिन में 2,124 नए केस दर्ज हो गए. कल गुरुवार को देश में 2,628 नए मामले सामने आए. जबकि शुक्रवार को 2,710 नए मामले दर्ज किए गए. इस तरह से पिछले 3 दिनों में कोरोना के नए केस के मामले में 1,035 संक्रमण के मामले बढ़ गए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बताया कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,814 हुई, जो एक दिन पहले 15,414 थी. देश में एक्टिव केस लोड 0.04% है. जबकि महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 98 फीसदी से ऊपर बना हुआ है. आज यह दर 98.75% तक पहुंच गई है.
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कल गुरुवार सुबह एक दिन में कोविड-19 के 2,628 नए मामले सामने आए थे जबकि आज शुक्रवार को बढ़कर 2,710 मामले सामने आ गए.मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड रोधी टीकों की 192.97 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है. जबकि कल तक 192.82 करोड़ खुराकें दी गई थीं.

पाठको की राय