Saturday, October 24th, 2026

एनएएस की तैयारी के लिए कलेक्टर छतरपुर की पहल सराहनीय- धनराजू

भोपाल

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) 2021 की तैयारी कराने के लिए छतरपुर जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने एक नवीन पहल की है। जिले में शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को भी दो-दो क्लस्टर का जिला स्तरीय नोडल नियुक्त कर विद्यार्थियों की तैयारी बेहतर कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है। धनराजू ने कलेक्टर छतरपुर की पहल की सराहना की और कहा कि सभी के समेकित प्रयासों से छतरपुर जिले के विद्यार्थी राष्ट्र-व्यापी सर्वे में सर्वोत्तम प्रदर्शित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 का राष्ट्र-व्यापी आयोजन 12 नवंबर 2021 को किया जा रहा है। इसमें कक्षा तीसरी, पाँचवी और आठवीं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यताओं को परखा जाएगा।

 

#संचालक राज्य शिक्षा केंद्र

Source : Agency

पाठको की राय