Monday, October 26th, 2026

नेशनल हाईवे में पलटी कार चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

अमरपाटन
नेशनल हाईवे नंबर 30 मैहर अमरपाटन बाईपास स्थित राममंदिर नादनटोला के सामने एक कार उस वक्त पलट गई जब कार सवार मैहर की तरफ जा रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच बने डिवाइडर में जा घुसी। चालक ने अपनी सूझबूझ से चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

 

#car driver

Source : Agency

पाठको की राय