Friday, October 23rd, 2026

जम्मू में CISF जवानों की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद; दो दहशतगर्द ढेर

श्रीनगर
जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बस पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया बस में 15 जवान सबार थे और वे ड्यूटी पर जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, "जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले को टाल दिया और जवाबी कार्रवाई की जिससे आतंकियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।"

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सीआईएसएफ के एक एएसआई की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि घाटी में चल रहे ऑपरेशन में कुल 4 आतंकवादी मारे गए हैं। इसके अलावा जम्मू के सुंजवां इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल के एक जवान की जान चली गई और 4 जवान घायल हो गए। 

 

#आतंकी हमला

Source : Agency

पाठको की राय