Tuesday, October 20th, 2026

स्कूल में विद्यार्थियों से गाड़ी की सफाई करवाई, वीडियो वायरल होने का बाद जांच के दिए निर्देश

सहारनपुर (उप्र)
सहारनपुर जिले के पुवारकां खंड विकास क्षेत्र में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमारी कोमल ने सदर के खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। बीएसए ने कहा कि जांच कराने के बाद ही इस मामले मे कोई कार्रवाई की जायेगी।

एक प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से परिसर में गाड़ी की सफाई-धुलवाई कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ विद्यार्थी किताब-कॉपी छोड़कर एक गाड़ी की सफाई-धुलाई करते देखे जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो खंड पुवारकां के ग्राम पाल्ली के प्राथमिक स्कूल का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में स्कूल के अध्यापक भी विद्यार्थियों को कार धोते देख रहे हैं। बीएसए ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

#Students were made to clean the vehicle in the school

Source : Agency

पाठको की राय