Thursday, October 22nd, 2026

अध्यात्म, धर्म एवं सत्संग हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग

भोपाल

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि अध्यात्म, धर्म एवं सत्संग हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। निरंतर सत्संग से आदर्श समाज का निर्माण होता है। राज्य मंत्री कावरे सोमवार को बालाघाट जिले के ग्राम बाघोली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित 3 दिवसीय सत्संग समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म और राजनीति को साथ में रखकर जीवन जीने का मार्ग बताया है। उन्होंने कहा कि धर्म के विचार से कार्य किये जायें तो सभी प्रकार के कार्य सफल और पूर्ण होते हैं। कावरे ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। संगठन में रहकर हम बड़े से बड़ा कार्य सफलतापूर्वक कर सकते हैं।

 

 

#part of our culture

Source : Agency

पाठको की राय