Monday, October 19th, 2026

सामूहिक दुष्कर्म की जांच करेगी एसआइटी

इंदौर
 सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए आइजी राकेश गुप्ता ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन कर दिया है। मुख्य आरोपित राजेश विश्वकर्मा से बरामद गैजेट्स का डेटा रिकवर कर कर पुलिस दोबारा रिमांड मांगेगी। एक अन्य आरोपित विपिन भदौरिया को रिमांड पर लेने टीम छग जा रही है।

एसपी (ग्रामिण) भगवत बिरदे के मुताबिक पूछताछ पूर्ण होने पर आरोपित राजेश विश्वकर्मा, अंकेश, आनंद और विवेक को जेल भेज दिया गया है। आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र करने और जल्द विवेचना पूर्ण करने के लिए एसआइटी का गठन कर एसडीओपी (सांवेर) को प्रमुख बनाया गया है। मदद के लिए शिप्रा और देपालपुर टीआइ सहित महिला एसआइ व सिपाहियों को भी शामिल किया है। एसपी के मुताबिक आरोपितों से जब्त गैजेट्स फोरेंसिक जांच व डेटा रिकवर के लिए लैब भेजे है। फोटो, वीडियो व अन्य जानकारी मिलने के बाद मुख्य आरोपित राजेश को जेल से रिमांड पर लिया जाएगा। उधर एक अन्य आरोपित विपिन भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए टीम छग भेजी जा रही है। खुद को शूटर बताने वाले विपिन को छग पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

 

#collective misdeed

Source : Agency

पाठको की राय