125 आवारा गौवंश को देवरी गौशाला में भिजवाया
मुरैना
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. आरके त्यागी ने बताया कि नगर निगम मुरैना द्वारा सभी 125 गौवंश को देवरी गौशाला में भिजवा दिया गया है।
पशुपालन विभाग के अमले को निर्देश दिये गये है कि मुरैना जिले में आवारा गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में भिजवायें। सभी ग्रामीणों से अपील की जाती है कि भविष्य में आवारा गौवंश को संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव के सहयोग से नजदीकी गौशालाओं में रखवायें, जिससे उनका भरण-पोषण हो सके जिससे फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके। जिला पंचायत द्वारा सभी गौशालायें प्रारंभ करने की कार्यवाही की जा रही है।
Source : Agency

पाठको की राय