Friday, October 23rd, 2026

संजय बांगर बोले, कहां हैं पिछले विश्व कप के दो स्टार, कोई नाम भी नहीं ले रहा

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम आइसीसी टी20 विश्व कप को लेकर अपनी टीम लगभग पक्की कर चुकी है। कोच राहुल द्रविड़ ने इस मेगा इवेंट के लिए अपने खिलाड़ियों को परख लिया है और अब आखिर कुछ की चुना जाना बाकी है। भारतीय टीम को पिछले टी20 विश्व कप में पहले दौर से हार कर बाहर होना पड़ा था इसकी गाज भी कई खिलाड़ियों पर गिरी थी। पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस पर बात करते हुए नए खिलाड़ियों को सोचकर मौका देने की बात कही है।

बांगर ने उमरान मलिक पर बात करते हुए कहा कि वह एक खास प्रतिभा हैं और उनको जल्दी ही मौका मिलने वाला है। टी20 विश्व कप में वो होंगे या नहीं ये नहीं पता लेकिन उनको टू्र्नामेंट से पहले परखा जरूर जायेगा। बांगर बोले, 'उनको तो यकीनन डेब्यू करने का मौका मिलेगा (टी20 विश्व कप से पहले)। मुझे तो लगता है कि जब वेस्टइंडीज का दौरा खत्म होगा तो उस वक्त तक उन्होंने कम से कम 5 मैच को जरूर खेल लिया होगा।"

"लेकिन नतीजा अगर भारतीय टीम के हक में नहीं गया विश्व कप मुकाबलों के दौरान तो फिर एक दम से आपको बाहर भी किया जा सकता है। आप ऐसे ही कुछ नाम भी गिना सकते हैं (वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर), वो सभी आइसीसी टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाई थी लेकिन अब वो कहीं भी नहीं हैं। वो तो टीम में जगह बनाने के आस पास भी नजर नहीं आ रहे। तो आप कभी नहीं चाहेंगे कि ऐसे टैलेंड खिलाड़ियों को इस तरह से बाहर होना पड़ जाए वो सिर्फ इस वजह से कि मैच का फैसला टीम के हक में नहीं जा पाया।"

 

#Sanjay Bangar

Source : Agency

पाठको की राय