भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F13 खरीदने के लिए उपलब्ध
Samsung Galaxy F13 आज पहली बार भारतीय बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि, एफ-सीरीज़ हैंडसेट ने पिछले हफ्ते देश में अपनी शुरुआत की। नए मिड-रेंज गैलेक्सी स्मार्टफोन Exynos 850 प्रोसेसर और 4GB RAM से लैस है। स्मार्टफोन में फुल एचडी+ डिस्प्ले, 50MP कैमरा सेटअप और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन के अन्य मुख्य आकर्षण में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और नया Android 12 शामिल हैं। आइए हम भारत में सैमसंग गैलेक्सी F13 की कीमत, लॉन्च ऑफ़र, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर करीब से नज़र डालें।
सैमसंग गैलेक्सी F13 दोपहर 12:00 बजे से विशेष रूप से फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप के माध्यम से ग्रैब के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तौर पर सैमसंग इंडिया आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। फ्लिपकार्ट से गैलेक्सी F13 खरीदने वाले भी निम्नलिखित ऑफर्स का लाभ उठाने के पात्र होंगे।
भारत में सैमसंग गैलेक्सी F13 की कीमत 4GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन के लिए 11,999 रुपए है। हैंडसेट 4GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन में भी बिकता है जिसकी कीमत 12,999 रुपए है।
ऑल-न्यू गैलेक्सी F13 में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल HD + डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है और वाटरड्रॉप नॉच के अंदर सेल्फी कैमरा दिया गया है। नए एफ-सीरीज़ हैंडसेट को पावर देने के लिए एक ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर है। यह 4GB रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, इसमें एक माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट भी है जो यूजर को 1TB तक स्टोरेज को और बढ़ाने की सुविधा देता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो, बिल्कुल नया गैलेक्सी F13 ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। गैलेक्सी F13 वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। F-सीरीज का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी यूनिट से लैस है और यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट है। स्मार्टफोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। गैलेक्सी F13 तीन कलर ऑप्शन- सनराइज कॉपर, वाटरफॉल ब्लू और नाइटस्क्रीन ग्रीन में आता है।

पाठको की राय