Friday, October 23rd, 2026

सहरसा के एम-काम के छात्र को साइबर अपराधियों ने बनाया निशाना, नौकरी के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये की ठगी

भागलपुर
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नोपानी छात्रावास में रहने वाले एम काम के छात्र सहरसा के सलखुआ निवासी विमल कुमार सर्राफ से एकाउंटेंट की नौकरी के नाम पर आनलाइन ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की बाबद विमल ने विश्वविद्यालय थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में विमल ने कहा है कि एक लाख 60 हजार पांच सौ रुपये की ठगी आनलाइन साइट के जरिये कर ली गई है। घटना की बाबत केस दर्ज कर पुलिस छात्र के पास मौजूद ठगी से जुड़े साक्ष्य की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

#सहरसा

Source : Agency

पाठको की राय