Wednesday, October 21st, 2026

रूस के लापता यात्री विमान का चला पता, पहाड़ से हुई थी टक्कर, हाल देखकर दहल जाएगा दिल 

मॉस्को
रूस में मंगलवार को लापता हुए विमान का पता चल गया है, लेकिन, जिस हाल में रूसी विमान मिला है, उसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। पता चला है कि मंगलवार को रूस का यात्री विमान पहाड़ की चोटियों से टकराकर समुद्र में जा गिरा था। इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। रूसी राज्य मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में 22 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य शामिल हैं। 

मंगलवार को हुआ था लापता रूसी मीडिया के मुताबिक यह छोटा विमान रूस के कामचटका प्रायद्वीप के छोटे से गांव पलाना में उतरने की तैयारी कर रहा था। लैंडिंग से करीब 10 किमी पहले विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क टूट गया। बाद में विमान का मलबा पलाना एयरपोर्ट से 4 किमी पहले समुद्र में मिला। एमआई8 हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है, जो अब विमान हादसे की जांच कर रहा है, कि आखिर ये विमान पहाड़ की चोटी से कैसे टकराया।
 

 

#लापता यात्री विमान

Source : Agency

पाठको की राय