Tuesday, October 20th, 2026

सीएम साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक शुरू; गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से सभी मंत्री और उनके विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक लगातार चल रही है। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों के अधिकारियों को विभाग के कामों को बेहतर तरीके से करने के दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक शुरू की गई है।

गृह विभाग की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। यह बैठक सिविल लाइंस स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

 

#Home Minister#review meeting#Home Department#CM Sai presided

Source : Agency

पाठको की राय