Thursday, October 22nd, 2026

17 प्रधान आरक्षक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत

बलरामपुर
पुलिस कप्तान रामकृष्ण साहू एवं कलेक्टर बलरामपुर ने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के 17 प्रधान आरक्षकगण को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने के बाद उनके कन्धे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नत किया गया। पुलिस कप्तान व कलेक्टर ने पदोन्नत हुए सभी सहायक उप निरीक्षकगण को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील कुमार नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आॅपरेशन) प्रशांत कतलम एवं कार्यालय के स्टॉफ मौजूद रहे।

 

#Promoted#head constable

Source : Agency

पाठको की राय