भोपाल में पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिस गया बेचारा पुलिसवाला
भोपाल
क्या आपने कभी सुना है कि किसी पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा ही उसकी गलती बन जाए। नहीं सुना होगा, लेकिन राजधानी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक हवलदार की सजगता और कर्तव्यपरायणता ही उसकी गलती बन गई। इस पूरी घटना के बारे में पुलिस विभाग के एक बड़े साहब ने रोचक तरीके से जानकारी दी है।
ड्यूटी करके घर की ओर लौट रहा था कॉन्स्टेबल
मामला यह है कि बीते दिनों का है जब अयोध्या नगर के पास एक कॉन्स्टेबल मल्टी के बीच जब अपनी ड्यूटी करके घर की ओर लौट रहा था, तभी उसने सुनसान जगह में एक लग्जरी फोर व्हीलर खड़ी देखी। कांस्टेबल को शक हुआ कि लग्जरी कार लावारिश हालत में कैसे खड़ी है? क्या कोई चोरी करके सुनसान जगह खड़ी कर गया? या कोई बुरी घटना हो गई। कांस्टेबल ने गाड़ी का नंबर चेक करके गाड़ी मालिक का पता किया और उसके नंबर पर फोन करके गाड़ी यहां खड़ी होने की जानकारी दे दी। कांस्टेबल के बताने पर भी गाड़ी मालिक को भरोसा नहीं हुआ। उसने कहा कि उसकी गाड़ी तो उसकी बीवी हॉस्पिटल लेकर गई है। यहीं से कहानी में एक नया मोड़ शुरू होता है।
झाड़ी के पीछे मिले पत्नी और उसका आशिक
गाड़ी मालिक ने मौके पर पहुंचकर अपनी लावारिश गाड़ी देखकर सच में किसी अनहोनी होने के भय से भर गया। उसे शक हुआ कि उसकी बीवी के साथ कोई बुरी घटना न हो गई हो? लेकिन थोड़ी देर बाद झाड़ी के पीछे से उसकी पत्नी और उसका आशिक निकलकर आए, तो पूरा सीन ही बदल गया। अभी अपनी पत्नी की परवाह करने वाला आदमी वहीं पर पत्नी से झगड़़ने लगा। फिर पति पत्नी घर चले गए।

पाठको की राय