Monday, October 26th, 2026

सतना में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, रामनगर में मतदान का बहिष्कार

सतना
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के तहत सतना जिले की नागौद, अमरपाटन और रामनगर जनपद पंचायत की 224 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों में मतदाताओं की लाइनें लगने लगी हैं। वहीं रामनगर जनपद पंचायत अंतर्गत अमुआ टोला हरदुआ में ग्रामीणों ने रोड की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है।


कलेक्टर को बुलाने की कर रहे मांग
SDM मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण कुछ भी मानने को तैयार नही हैं। वे कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। SDM ने ग्रामीणों की बात कलेक्टर से फोन पर कराई है लेकिन ग्रामीण उससे संतुष्ट नही हैं।

मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना
दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद पोलिंग बूथों पर ही मतगणना भी होगी लेकिन निर्वाचन परिणाम की अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम 15 जुलाई को जिला मुख्यालय में जारी किए जाएंगे।

 
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन एवं पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पोलिंग बूथों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीन जनपदों की सभी ग्राम पंचायतों में 4 लाख 29 हजार 69 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

 

#सतना में पंचायत चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय