Friday, October 23rd, 2026

लोधेशवरधाम में लिया गया पानी बचाने का संकल्प

रायपुर। लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह लोधेशवरधाम,  टोल प्लाजा के पास, कुम्हारी में संपन्न हुआ। पानी बचाने का संकल्प लेकर चुटकी भर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान सेवानिवृत्त पर्यटन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर के संरक्षक डी. एल. जंघेला का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के भी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत  लोधेश्ववर भगवान, अमर शहीद वीरगाना अंवती बाई लोधी एवं  स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की छायाचित्र पर फूलमाला, बतासा माला  एवं दीप प्रज्वलित,अबीर-गुलाल  से पूजा अर्चना की गई । इस दौरान समाज के लोगों ने फूलों की होली खेल कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया ।

लोधी समाज के अध्यक्ष लोधी सुरेश सुलाखे ने कहा कि शिक्षा का दायरा बढ?े से सामाजिक बुराइयाँ समाप्त होगी और समाज आगे बढ़ेगा समाज के लोग जब एक जगह एकत्रित होकर उत्सव मानते हैं, तो एक दूसरे को जानने का भी मौका मिलता है। इस अवसर पर लोधेशवरधाम के संयोजक उत्तम वर्मा ने कहा कि समाज में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने से समाज मे भेदभाव समाप्त होता है। होली मिलन समारोह के अवसर पर प्रत्येक वर्ष  सेवानिवृत्त होने वाले स्वजातीय बंधुओं का शाल,श्रीफल, मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जाता हैं। हाल ही में सेवानिवृत्त  पर्यटन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर के संरक्षक  डी. एल. जंघेला का  अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया है। लोधेशवरधाम में दुर्गेश्वर रामायण एवं फाग मंडली द्वारा संचालिका  सावित्री दमाहे एवं  साथियों द्वारा संगीतबद्ध फाग गीत प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष लोधी सुरेश सुलाखे, सचिव प्रह्लाद दमाहे, कोषाध्यक्ष राजेश्वर नागपुरे,  दुर्ग भिलाई प्रभारी  जतन लाल दमाहे लोधेशवर धाम के संयोजक उत्तम वर्मा,  संरक्षक मूलचंद वर्मा, एन. के. दशहरे,  ए. के. चंदहे, आरंग से संतोष हरदाये, महाराष्ट्र गोंदिया के वरिष्ठ समाजसेवी  रामेश्वर लिलहारे, इजी. भारती (सुलाखे) वर्मा बिलासपुर, मीरश्याम लिलहारे भिलाई, डी. एल. जंघेला, भरतसिंह ठाकुर मंडला, भैया लाल लिलहारे,  यशवंत लिलहारे,  गणेश सुलाखे, प्रह्लाद बिरनवार,  हुलास लिलहारे, उमेन्दर   बिरनवार, कृष्णा उपवंशी, विक्रम बिरनवार, कृष्णा लिल्हारे, ओम प्रकाश दमाहे,  धर्मराज धामडे, विजय दशहरे,  सहदेव तिवडे  तुलसी  बोहने एवं  महीला सदस्य रजनी सुलाखे,  संध्या मच्छिरके,  गीता दमाहे,  सुधा नागपुरे, रेखा बिरनवार,  मीना जंघेला,  प्रमिला सुलाखे,  सविता दमाहे, प्रियंका धामडे के अलावा अधिक संख्या में सभी स्वजातीय पदाधिकारिगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे । उपर्युक्त  जानकारी लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के सचिव लोधी प्रह्लाद दमाहे ने दी।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय