Tuesday, October 20th, 2026

भुसावल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन

रायपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के भुसावल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है । यह समय सारणी 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस / 22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है।

12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस( सप्ताह में चार दिन) पहले नांदुरा स्टेशन पर 19:29 बजे पहुंचकर 19:30 बजे रवाना होती थी अब इस गाड़ी की संशोधित समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी 19:39 बजे पहुंच कर होकर 19:40 बजे रवाना होगी एवं मलकापुर स्टेशन पर पहले यह गाड़ी 19:48 बजे पहुंचकर 19:50 बजे रवाना होती थी संशोधित समय सारणी के अनुसार मलकापुर स्टेशन पर 20:03 बजे पहुंचकर 20:05 बजे रवाना होगी।
22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस पहले भुसावल स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचकर 20:50 बजे रवाना होती थी यह संशोधित समय सारणी के अनुसार 21 बजे पहुंचकर 21:05 बजे रवाना होगी एवं जलगांव स्टेशन पर पहले 21:22 बजे पहुंचकर 21:25 बजे रवाना होती थी नई संशोधित समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी 21:27 बजे जलगांव पहुंचकर 21:30 बजे रवाना होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय