Friday, October 23rd, 2026

नारायणपुर में पद्मश्री हेमचंद मांझी के खिलाफ पर्चे जारी, नक्सलियों ने खदान संचालन का आरोप लगाकर दो टावरों को फूंका

नारायणपुर.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने फिर एक बार उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने छोटे डोंगर इलाके में दो बीएसएनएल टावरों को आग के हवाले कर कर दिया। आगजनी के बाद इलाके में मोबाइल सर्विस प्रभावित हो गई। वहीं नक्सलियों ने नारायणपुर के प्रख्यात वैद्यराज और पद्मश्री से सम्मानित हेमचंद मांझी के खिलाफ पर्चे भी जारी किए हैं। नक्सलियों ने पर्चों में लिखा है कि इलाके में संचालित खदानों के लिए हेमचंद मांझी काम करते हैं।

दरअसल ये पहली बार नहीं है कि हेमचंद मांझी नक्सलियों के निशाने पर हैं, इससे पहले भी नक्सलियों द्वारा हेमचंद मांझी को धमकी दी जाती रही है। नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगाने के बाद बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर भी लगाया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने छोटे डोंगर इलाके में दो बीएसएनएल टावरों को आग के हवाले कर कर दिया। आगजनी के बाद इलाके में मोबाइल सर्विस प्रभावित हो गई। प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी के खिलाफ नक्सलियों ने पर्चों में लिखा है कि इलाके में संचालित खदानों के लिए हेमचंद मांझी काम करते हैं।

 

#Naxalites#Padmashree Hemchand Manjhi#Narayanpur

Source : Agency

पाठको की राय