Thursday, October 22nd, 2026

घर में फहरा दिया पाकिस्तानी झंडा, आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़

सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में एक फलवाले सोहेल खान की 15 साल की बेटी ने अपने घर में पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर की छत पर झंडा फहराने की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इधर इसके खिलाफ बीजेपी ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हैं,इलाके में पूरी तरह से शांति है।

पाकिस्तानी झंडे की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस के भी हाथ पांव-फूल गए इसके बाद सरिया पुलिस तुरंत सोहेल खान के घर पहुंची और झंडे को निकाला गया। वहीं भाजपा नेता सरिया थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ऐसे में बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ एपआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सारंगढ़ पुलिस ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर को सरिया के रहने वाले अरुण कुमार सराफ की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 क के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी सरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें पाकिस्तानी झंडा लहराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मकान से झंडा उतरवा दिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय