Thursday, October 22nd, 2026

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया

इस्लामाबाद
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शान मसूद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बने हुए हैं, जबकि साउद शकील को नया उप-कप्तान बनाया गया है। डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कामरान गुलाम, मोहम्मद अली और मोहम्मद हुरैरा को टेस्ट स्क्वॉड में जगह दी गई है। इसके अलावा बांग्लादेश ए के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन स्क्वॉड का भी ऐलान किया गया है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से खेला जाना है और यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से कराची में खेला जाना है। पाकिस्तान शाहीन और बांग्लादेश ए के बीच चार दिवसीय मैच खेला जाना है, जिसकी तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेंस नैशनल सिलेक्शन कमिटी ने दोनों स्क्वॉड का ऐलान किया है। पाकिस्तान टेस्ट स्क्वॉड का ट्रेनिंग कैंप रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 11 अगस्त से शुरू होगा और यह टेस्ट हेड कोच जेसन गिलेस्पी की निगरानी में होगा। असिस्टेंट कोच अजहर महमूद भी इस दौरान टेस्ट स्क्वॉड के साथ होंगे।
 
17 अगस्त को बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी। शाहीन अफरीदी और साउद शकील दोनों को उप-कप्तानी के लिए देखा जा रहा था, लेकिन इस दौड़ में साउद शकील आगे निकल गए।
 
Pakistan Test Squad
शान मसूद (कप्तान), साउद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल (फिटनेस को देखते हुए), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शाहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी।

Pakistan Shaheens Squad
साउद शकील (कप्तान), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद रमीज जूनियर, मोहम्मद हुरैरा, नसीम शाह, साद बेग (विकेटकीपर), साद खान, सैम अयूब, समीन गुल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), उमर अमीन।

 

 

#Pakistan announced

Source : Agency

पाठको की राय