Friday, October 23rd, 2026

ग्राम नहरडीह में पेनिकल माइट कीट का प्रकोप, रोकथाम हेतु कृषकों को दी सलाह

रायपुर
विकासखंड तिल्दा के ग्राम नहरडिह में पेनिकल माइट कीट प्रकोप की शिकायत प्राप्त होते ही कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर से कृषि वैज्ञानिक डा.चंद्रमणि साहू एवं कृषि अधिकारी श्रीमति ममता पाटिल, सहायक संचालक कृषि द्वारा गत दिवस ग्राम नहरडीह में फसल निरीक्षण किया गया, जिसके दौरान धान किस्म महामाया में पेनिकल माइट कीट से लगभग 50 हेक्ट. रकबा प्रभावित पाया गया ।

कृषि विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि इसकी रोकथाम हेतु डा.चंद्रमणि साहू द्वारा कृषकों को कीटनाशक दवा डायकोफॉल 1350 मि.लि. प्रति हे. अथवा इथियान 500 मि.लि. प्रति हे. अथवा प्रोपिनोजेट 1250 मि.लि. हे. अथवा प्रोपिनोजेट़हेक्जाथाइजोक्स 1250 मि.लि. प्रति हे. अथवा स्पाईरोमेसीफीन 400 मि.लि. प्रति हे. का धान के खेत में छिडकाव करने की सलाह दी गई।

साथ ही कृषि अधिकारी के द्वारा कृषकों को उपरोक्त सभी कीटनाशक दवाईयों के समस्त कृषि केन्द्र में उपलब्ध होने के संबंध में अवगत कराते हुए चर्चा के दौरान समस्त कृषकों को सलाह दी गई, कि जहां भी पेनिकल माइट कीट का प्रकोप पाये जाने पर उपरोक्त अनुशंिसत कीटनाशक दवाओं में से किसी भी एक दवा का तत्काल छिडकाव करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय