Sunday, October 25th, 2026

ऑरेंज अलर्ट जारी- भारी बारिश से फिर मुंबई बेहाल, पटरियों पर पानी से ट्रेन सेवा बाधित

नई दिल्ली 
मुंबई में लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिससे लड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जो दिखाता है कि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को तेज बार‍िश के कारण उम्‍बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को रोक दिया गया था। पटरियों में पानी भर जाने के कारण इस तरह की समस्याएं हो रही है। इसी कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शहर और उसके उपनगरों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है लेकिन हिंदमाता, माटुंगा और कुर्ला जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है।

तेज हवाओं के साथ बारिश
बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, ‘आईएमडी ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है तथा 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  

 

Source : Agency

पाठको की राय